IND vs SA 1st ODI Toss : दक्षिण अफ्रिका ने जीता टॉस, भारत करेगी पहले बल्लेबाजी… देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs SA वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड
हम प्लेइंग 11 के बारे में जानने से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं. दोनों देशों के बीच अब तक 58 वनडे हो चुके हैं. इनमें से भारत ने 27 जीते, जबकि 30 जीत अफ्रीके के खाते में आईं. एक मैच बेनतीजा रहा था. ये आंकड़े अफ्रीका के फेवर में हैं. वहीं भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमें 24 दफा आमने-सामने हुई हैं. इनमें से भारत ने 14 जबकि अफ्रीका ने 10 मैच जीते. भारत में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है. यही वजह है कि यह वनडे सीरीज रोमांचक मानी जा रही है.
सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया आगे
सीरीज जीत की बात करें तो तस्वीर और भी स्पष्ट हो जाती है. भारत में दोनों टीमों ने 7 वनडे सीरीज खेली हैं, जिसमें
भारत ने 5 जीती हैं. दक्षिण अफ्रीका केवल 1 सीरीज जीत सका है, वो भी 2015 में एबी डिविलियर्स की कप्तानी में.
एक सीरीज बराबरी पर रही थी. इन आंकड़ों से साफ है कि घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया का प्रदर्शन प्रोटियाज के मुकाबले कहीं बेहतर रहा है.
IND vs SA 1st ODI: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत– रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका– क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, टोनी डी जॉर्जी, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन