T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …

T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …

SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया।

Preview: South Africa vs New Zealand | T20 World Cup

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम को टीम शेफर्ड और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। फिन एलेन 33 गेंद पर शानदार शतक बनाकर नाबाद रहे। वहीं शेफर्ड ने 33 गेंद पर 58 रनो की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की टीम ने 170 रनो के टारगेट को बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है।

South Africa vs New Zealand: Eden haunts South Africa again as Finn Allen storms Kiwis into T20 World Cup final - India Today

कल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

बता दें कि कल यानी 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। यह मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *