BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को बताया सबसे बड़ा कलाकार, कहा – मेरी कलाकारी से डरता है पूरा छत्तीसगढ़

VIDEO : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को बताया सबसे बड़ा कलाकार, कहा – मेरी कलाकारी से डरता है पूरा छत्तीसगढ़

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुंगेली के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम आर्य द्वारा संपादित होली विशेषांक” मामा भांचा टाइम्स” का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने अपने आप को सबसे बड़ा कलाकार बताते हुए कहा कि उनकी कलाकारी से पूरा छत्तीसगढ़ डरता है। अब पूरे भारत को डराने के लिए आप लोगों ने मुझे दिल्ली भेज दिया है।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि किसी पत्रिका का 42 वर्षों तक निरंतर प्रकाशन उसकी विश्वसनीयता और पाठकों के अटूट प्रेम का प्रमाण है। ‘मामा भांजा टाइम्स’ ने मुंगेली ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और जनमानस की आवाज को मुखर किया है। उन्होंने पत्रिका के प्रधान संपादक प्रेम आर्य और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश केशरवानी ने की। इस अवसर पर रायपुर, मुंगेली और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए दिग्गज साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका की सामग्री और उसके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

चार दशक का गौरवशाली सफर

प्रधान संपादक प्रेम आर्य ने बताया कि ‘मामा भांजा टाइम्स’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक परंपरा है। 42वें होली विशेषांक में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, होली के रंगों और समसामयिक विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। उन्होंने विमोचन समारोह में पधारे सभी अतिथियों और पाठकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी और पत्रिका की सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button