Shri Ramlala Darshan Yojana | सीएम मंत्रिमंडल के साथ करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

Shri Ramlala Darshan Yojana | सीएम मंत्रिमंडल के साथ करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

Shri Ramlala Darshan Yojana CM will visit Ramlala in Ayodhya with the cabinet

रायपुर। अयोध्या में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पूरे देश के राम भक्त बालक राम का दर्शन कर धन्य हो रहे हैं। कोई अपना संकल्प की सिद्धि को पूरा करने के लिए अयोध्या आता है तो कोई 500 वर्ष बाद विराजमान प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या आता है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, सीएम साय शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ चार्टड विमान से अयोध्या जाएंगे। यहां प्रदेश के सभी मंत्री प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे। भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार की ओर से ‘‘श्रीरामलला दर्शन योजना’’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुंगेली जिले में जिला कलेक्टर राहुल देव ने 11 जुलाई को 64 यात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में सवार ये तीर्थयात्री मुंगेली से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाकर वहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। कलेक्टर देव ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा और उन्हें पुष्पाहार पहनाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *