Battle Of Galwan के सेट से Salman Khan ने शेयर किया फोटो, भाईजान के माथे से बहते दिखा खून …

MUMBAI :एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर किया है.

शूटिंग सेट पर दिखे सलमान

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) के सेट से एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उनके माथे से खून बहता दिख रहा है और वो वर्दी पहने नजर आ रहे हैं. फोटो में सलमान खान (Salman Khan) के सामने क्लैपबोर्ड लगा हुआ दिख रहा है. इस फोटो के साथ एक्टर ने लिखा- “#Battle Of Galwan.”

7 से 8 दिन ठंडे पानी के बीच सलमान खान ने की शुटिंग

कुछ समय पहले फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) को लेकर बात करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि वह करीब 20 दिन तक लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर शूटिंग करने वाले हैं. इसके अलावा उन्हें कुछ 7 से 8 दिन ठंडे पानी के बीच में भी रहना होगा. शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने आगे कहा, ‘ये फिजिकली काफी चैलेंजिंग होने वाला है. पहले मैं किसी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ कुछ हफ्ते की ट्रेनिंग लेता था. इसमें ज्यादा वक्त लगता है.

कब आएगी फिल्म

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) को लेकर बात करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि ये फिल्म जनवरी, 2026 में रिलीज हो सकती है. हालांकि फाइनल डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. इस फिल्म को खुद सलमान खान (Salman Khan) ने प्रोड्यूस किया है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में म्यूजिक का जिम्मा हिमेश रेशमिया संभाल रहे हैं. सलमान के अलावा अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह भी दिखने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) भी नजर आने वाली हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *