Raipur News | सेंट पॉल स्कूल की प्राचार्या के साथ मारपीट गाली गलौज, FIR दर्ज

Raipur News | सेंट पॉल स्कूल की प्राचार्या के साथ मारपीट गाली गलौज, FIR दर्ज

Raipur News | Principal of St. Paul School was assaulted and abused, FIR registered

रायपुर। सेंट पॉल स्कूल की प्राचार्या के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। डरी सहमी प्राचार्या ने इसकी शिकायत महिला थाने में की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया वह अपनी स्कूटी से अपने घर जा रही थी। तभी स्कूटी रुकवाकर यशराज सिंह, बिनु बेनेट और व्ही नागराजू ने मारपीट शुरू कर दी। महिला का हाथ पकड़कर स्कूटी से गिराया और जान से मारने की धमकी के साथ ही गंदी गालियां दी।

वही, महिला को बचाव करने आए शख्स पर भी आरोपियों ने हाथ छोड़ा। बता दे कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवित्ति के हैं। मसीह समाज इनकी हरकतों की वजह से पहले ही इनका बहिष्कार कर चुका हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली हैं और आगे की कार्यवाही कर रही हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे जान का खतरा भी हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस कार्यवाही कर रही हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत धारा, 294, 342 और 506 का मामला दर्ज किया हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *