Raipur Nagar Nigam News: अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर लगाया 10-10 हजार का जुर्माना FIR की चेतावनी, 10 जोन के ARO का हुआ ट्रांसफर.

Raipur Nagar Nigam News: अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर लगाया 10-10 हजार का जुर्माना FIR की चेतावनी, 10 जोन के ARO का हुआ ट्रांसफर
Raipur Nagar Nigam News: नगर पालिक निगम ने शहर की सुंदरता और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में दो बड़े कदम उठाए हैं. पहला, जोन 5 के चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय संपत्ति पर अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की गई है. दूसरा, निगम के सहायक राजस्व अधिकारियों की जोनों में नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है.

अवैध बैनर-पोस्टर पर 10-10 हजार का जुर्माना

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय पोल पर अवैध बैनर-पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाने वाले चार संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है. इनमें अगस्त्या एकेडमी ऑफ साइंस (अनाज भंडार के पास), कृष्णा किड्स एकेडमी (एसबीआई कॉलोनी, सुंदर नगर), शिक्षा कोचिंग सेंटर (अश्वनी नगर, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास) और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इनके संचालकों को छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित संस्थान तीन दिन के भीतर जुर्माना राशि जोन 5 नगर निवेश विभाग में जमा करें और भविष्य में बिना अनुमति शासकीय स्थानों पर बैनर-पोस्टर न लगाएं. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

सहायक राजस्व अधिकारियों की नई पदस्थापना

दूसरी ओर, निगम आयुक्त विश्वदीप ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सहायक राजस्व अधिकारियों की जोनों में अस्थायी रूप से नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नई पदस्थापना इस प्रकार है:

  • जोन 1 के नरेंद्र नायक को जोन 9
  • जोन 2 की स्वाति शुक्ला को जोन 6
  • जोन 3 के प्रेमचंद दुबे को जोन 2
  • जोन 4 के मानकूराम धीवर को जोन 3
  • जोन 5 के गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10
  • जोन 6 के मनीष मरकाम को जोन 1
  • जोन 7 के अमरनाथ साहू को जोन 4
  • जोन 8 के प्रमोद जाघव को जोन 5
  • जोन 9 के विजय शर्मा को जोन 7
  • जोन 10 के महादेव रक्सेल को जोन 8

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *