रायपुर क्राइम ब्रांच पर लगा चोरी का आरोप : चेकिंग के नाम पर कार से उड़ाए दो लाख रुपये, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, देखें …

रायपुर क्राइम ब्रांच पर लगा चोरी का आरोप : चेकिंग के नाम पर कार से उड़ाए दो लाख रुपये, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, देखें Video …

रायपुर। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम पर कारोबारी से रकम चोरी करने का आरोप लगा है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस आरक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में निवासरत मयंक गोस्वामी की धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी ने दुर्ग एसएसपी को की गई लिखित शिकायत में बताया कि वह धनतेरस के दिन धमतरी से रकम लेकर अपने घर दुर्ग लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने कार रोकी और कार से दो लाख रुपये चुरा लिए।

रायपुर से होगी कार्रवाई

कारोबारी की लिखित शिकायत को दुर्ग एसएसपी ने रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *