PM Modi Brazil Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे; 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, सांस्कृतिक नृत्य और वैदिक मंत्रों के बीच एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Brazil Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे; 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, सांस्कृतिक नृत्य और वैदिक मंत्रों के बीच एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

PM Modi BRICS Summit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने आठ दिवसीय पांच देशों की विदेश यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री रविवार सुबह ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो पहुंचे। पीएम मोदी यहां 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गैलियो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। सांस्कृतिक नृत्य और वैदिक मंत्रों के बीच भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

बच्चे को दुलारते दिखे पीएम मोदी
ब्राजील में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय लोगों से मुलाकात के दौरान एक बच्चे को भी दुलारा। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर इन प्रवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इनमें कुछ लोगों ने पीएम मोदी को शॉल-गमछा जैसा वस्त्र भी उपहार में दिया।
भारतीय समुदाय ने पारंपरिक अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत
चौथी बार ब्राजील दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से उत्साहित भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ऑपरेशन सिंदूर लिखा पोस्टर भी ले रखा था।  महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया। रियो डी जेनेरियो में आयोजित इस स्वागत समारोह में ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। भारतीय प्रवासी लोगों के दल ने सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।

ब्राजील के राष्ट्रपति संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ब्रासीलिया में PM मोदी राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. जिसका उद्देश्य भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। ये साझेदारी व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और जन-जन के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विस्तार पर केंद्रित होगी। दोनों देशों के बीच बढ़ती सहभागिता को देखते हुए ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वैश्विक नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

वहीं, रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। ब्रिक्स समूह, जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। धीरे-धीरे समूह के विस्तार हुआ और सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान शामिल हो गए, जिससे ये दुनिया भर में उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सबसे शक्तिशाली गठबंधनों में से एक बन गया है।

पांच देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

बता दें कि पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी सबसे पहले घाना गए थे। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर पीएम मोदी चार दिनों के लिए ब्राजील में रूके हैं। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वे नामीबिया जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *