छुट्टियों में कर ले Goa जाने का प्लान, छत्तीसगढ़ से चलने वाली है स्पेशल ट्रेन

छुट्टियों में कर ले Goa जाने का प्लान, छत्तीसगढ़ से चलने वाली है स्पेशल ट्रेन

यदि आप सर्दी की छुट्टियों में Goa जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गोवा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक हर शनिवार को चलेगी. तो आपने भी अब तक छुट्टियों में कही जाने का प्लान नहीं किया है तो अब आप नए साल में गोवा जाने का पूरा प्लान कर लें…

रायपुर. रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते बिलासपुर-मडगांव-बिलासपुर के मध्य 4 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. बिलासपुर-Madgaon शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 20, 27 दिसम्बर, 3 एवं 10 जनवरी को प्रत्येक सप्ताह शनिवार तथा मडगाँव बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन Madgaon से 22, 29 दिसम्बर, 5 एवं 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी. स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज जोन के भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, गोंदिया एव नागपुर स्टेशनों में दिया गया है.

गाड़ी संख्या 08241 बिलासपुर-Madgaon शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 दिसम्बर तथा 3 एवं 10 जनवरी प्रत्येक शनिबार को बिलासपुर से 14.45 बजे रवाना होकर भाटापारा 15.40 बजे, रायपुर 16.55 बजे, दुर्ग 17.50 बजे, राजनादगाँव 18.23 बजे, गोंदिया 20.20 बजे, नागपुर 23.10 बजे, वर्धा 00.10 बजे, बड़नेरा 2.57 बजे, अकोला 4.20 बजे, मलकापुर 5.48 बजे, भुसावल 6.30 बजे, जयगाँव 6.58 बजे, मनमाड 9.10 बजे, नाशिक रोड 10.12 बजे, कल्याण 12.47 बजे, पनवेल 13.15 बजे, पेन 13.48 बजे, रोहा 14.25 बजे, मनगाँव 14.50 बजे, चिपलून 16.40 बजे, संगमेश्वर रोड 17.42 बजे, रत्नागिरी 19.00 बजे एव मडगाँव 2.15 बजे पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08242 मडगाँव-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 22 एवं 29 दिसम्बर तथा 05 एवं 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को मडगाँव 5.30 बजे, रत्नागिरी 10.40 बजे, संगमेश्वर रोड 11.24 बजे, चिपलून 12.40 बजे, मनगाँव 14.52 बजे, रोहा 15.50 बजे, पेन 17.08 बजे, पनवेल 18.30 बजे, कल्याण 19.15 बजे, नाशिक रोड 21.50 बजे, मनमाड 23.00 बजे, भुसावल 1.10 बजे, मलकापुर 01.50 बजे, अकोला 3.17 बजे, बड़नेरा 5.27 बजे, वर्धा 6.20 बजे, नागपुर 7.40 बजे, गोंदिया 9.55 बजे, राजनादगाँव 11.27 बजे, दुर्ग 12.20 बजे, रायपुर 13.05 बजे, भाटापारा 14.00 बजे एवं बिलासपुर 16.00 बजे पहुचेगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *