बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री ने मानी 4 मांगें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। NHM कर्मचारियों की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सरकार के साथ उनके प्रस्तावों पर सहमति बनी। जिसके बाद प्रदेश भर के 16 हजार से ज्यादा आंदोलनरत NHM कर्मी अब काम पर लौटेंगे।

बता दें कि इस बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 4 मांगों को हमने माना है , 3 मांगों पर कमेटी बनाई है। तीन मांगों को उच्च स्तरीय बातचीत पर छोड़ा गया है। NHM कर्मचारियों से बातचीत में अब हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है। जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है उनकी बहाली पर भी विचार हुआ है। जिन लोगों को एक माह का नोटिस मिला है अगर वे काम पर आते हैं तो उनका नोटिस भी रद्द हो जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद देर शाम NHM कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।

ये 4 मांगें हुई पूरी

  • जुलाई 2023 से 5% वेतन वृद्धि लागू करना
  • 30 दिनों का वैतनिक अवकाश देना
  • वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा

इन 10 सूत्री मांगों को लेकर NHM कर्मी थे हड़ताल पर

प्रदेश भर के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।उनकी प्रमुख मांगें थीं–

1- संविलियन जॉब सुरक्षा
2- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3- ग्रेड पे निर्धारण
4- कार्यमूल्यांकन पध्दति में सुधार
5-लंबित 27% वेतन वृद्धि
6-नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7-अनुकंपा नियुक्ति
8-मेडिकल या अन्य अवकाश की सुविधा
9-स्थानांतरण नीति
10-न्यूनतम 10 लाख चिकित्सा बीमा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *