NDA की आंधी में उड़ गया महागठबंधनः बिहार चुनाव में 190 सीटों के साथ बिहार में बंपर जीत की ओर एनडीए, अब BJP-JDU में ‘बिग ब्रदर’ की जंग जारी

NDA की आंधी में उड़ गया महागठबंधनः बिहार चुनाव में 190 सीटों के साथ बिहार में बंपर जीत की ओर एनडीए, अब BJP-JDU में ‘बिग ब्रदर’ की जंग जारी

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। 3 घंटे के रुझानों में एनडीए (NDA) को जबरदस्त बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। रुझानों में NDA की आंधी में उड़ गई है। एनडीए 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यही रुझान अगर नतीजे में तब्दील होता है तो महागठबंधन (Mahagathbandhan) और राजद (RJD) के लिए तगड़ा झटका लगेगा। एनडी 190 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन सिर्फ 50 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। अह असली जंग BJP-JDU में अब ‘बिग ब्रदर’ को लेकर चल रही है।

बीजेपी 84 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं एलजेपी 23 सीट पर आगे चल रही है।

वहीं महागठबंधन की बात करें तो सिर्फ 48 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की पार्टियों में राजद सिर्फ 36 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस मात्र 5 सीट पर बहुमत बनाए हुए है। वहीं वीआईपी 1 पर सिमट कर रह गई है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और छपरा से खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं।

JDU कार्यालय में शुरू हुआ जश्न

बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए और जेडीयू की भारी बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। जेडीयू के नेता कार्यकर्ता शंख और घंटा घड़ियाल बजाते हुए पार्टी दफ्तर पहुंच रहे हैं।

 

चिराग पासवान के लिए खुशखबरी

इलेक्शन कमीशन के अब तक के रुझानों में चिराग पासवान के लिए अच्छी खबर है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास, LJPR) 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें, चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

जीतन राम मांझी बोले-नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए की बढ़त के बीच जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है, “नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे. हमलोग 160 से ऊपर रहेंगे. नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *