ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला:15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर तबाह करने का दावा; ईरान ने इजराइली ड्रोन मार गिराया

ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला:15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर तबाह करने का दावा; ईरान ने इजराइली ड्रोन मार गिराया

इजराइली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है। इनमें मशहद, तेहरान, हमादान, देजफुल, शाहिद बख्तरी और तबरीज के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है।

सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए हैं।

इन हमलों में हवाई पट्टियों, अंडरग्राउंड बंकरों, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरान के F-14, F-5 और AH-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। दूसरी तरफ ईरान ने भी इजराइल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया है।

इससे पहले सुबह इजराइली एयरफोर्स ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की। यह जगह इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है।

इस हमले में इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी इक्विपमेंट तबाह हो गए। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमानशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की।

ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट का इशारा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट के मुद्दे पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- अगर मौजूदा ईरानी सरकार ‘ईरान को फिर से महान’ नहीं बना सकती, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए? मेक ईरान ग्रेट अगेन।

अमेरिका ने कल ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला करके जंग में एंट्री की। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान थे। इस ऑपरेशन में 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने ईरान के फोर्डो और नतांज न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *