आज रायपुर पहुंचेगी भारत–न्यूजीलैंड की टीम

कल रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला, आज पहुंचेगी टीमें

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच लग्जरी बसों से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में ठहरेगी, वहीं भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकेगी। आज ही शाम 5 बजे से दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम भी कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी में है।

India, New Zealand Teams Arrive Ahead of T20

India, New Zealand Teams Arrive Ahead of T20

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *