IND W vs SA W World Cup 2025 Final: महामुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी का दिया न्योता, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI और मैच से जुड़ी सभी ज़रूरी अपडेट

IND W vs SA W World Cup 2025 Final: महामुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी का दिया न्योता, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI और मैच से जुड़ी सभी ज़रूरी अपडेट

IND W vs SA W World Cup 2025 Final: दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस जिसका इंतज़ार कर रहे थे वो पल आ गया है। आज महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस महामुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बता दें कि भारत जहां तीसरी बार (2005 और 2017 के बाद) विश्व कप फाइनल में कदम रख रहा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने लीग चरण में मुश्किल शुरुआत के बाद शानदार वापसी की, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीमों को कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर न केवल इतिहास में अपना नाम दर्ज करना चाहेंगी, बल्कि महिला विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान भी बनाना चाहेंगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह फाइनल 5 बजे शुरू होगा, लेकिन उससे पहले आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं।

 

25 साल बाद महिला क्रिकेट को नया चैंपियन

महिला वर्ल्ड कप में 2000 के बाद यानी 25 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा। आख़िरी दफ़ा न्यूज़ीलैंड ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें चैंपियन बनती रही हैं। इतिहास में विश्व कप के 13 एडिशन हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार, इंग्लैंड ने 4 बार और न्यूज़ीलैंड ने 1 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस बार अफ्रीका जहां पहली दफ़ा खिताबी जंग में उतरेगी तो वहीं भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी। इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में खिताब जीतने से चूक गई थी।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज़ों को काफ़ी फायदा मिलता है। यहां बॉल अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान रहता है। पिच में अच्छा पेस और बाउंस है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। अब तक इस मैदान पर खेले गए तीन वनडे मुकाबलों में से दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 249 रन रहा है। सेमीफाइनल में इस मैदान पर दोनों पारियों को मिलाकर कुल 600 से अधिक रन बने थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *