IND vs SA 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 350 रन का लक्ष्य, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ शतक, रोहित-राहुल ने जड़े अर्धशतक

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में आमने-सामने हैं। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। इसके बाद भारत ने स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की शतकीय पारी, सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 8 विकेट पर 50 ओवर में 349 रन बना लिए हैं। अब साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 350 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 25 पर यशस्वी जायसवाल (18 रन) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित-कोहली की जोड़ी टीम के मजबूत स्कोर की बुनियाद रखी। रोहित ने 51 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। जबकि, विराट कोहली ने 120 बॉल पर 135 रन बना डाले। दोनों ने 136 रनों की अहम साझेदारी की।

रोहित-कोहली के अलावा, कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की अर्धशतकीय और रवींद्र जडेजा ने 32 रन की पारी खेलते हुए स्कोर को 350 रन तक पहुंचा दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कार्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डि जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *