IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

IND vs PAK T20 World Cup 2026: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का इंतज़ार खत्म हो चुका है। टी20 विश्व कप में आज चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

बता दें कि यह महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium) में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। उससे पहले आइए पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 बार करारी शिकस्त दी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार जीत मिली है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में खेले गए मैच के दौरान मिली थी। उसके अलावा अब तक हर मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है और एक बार फिर उन्हें हराने के लिए तैयार है।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला टाई भी रहा है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कोलंबो की पिच की बात करें तो यहां आमतौर पर संतुलन देखने को मिलता है। हालांकि, खेल की शुरुआत में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। इसके अलावा जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है और स्पिनर हावी हो जाते हैं। मौसम भी गेंदबाजों के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कोलंबो में बादल छाए हुए हैं और ऐसे में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है।

इसी मैदान पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

गौरतलब है कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बीते 13 फरवरी को इसी मैदान पर जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ था। इसे जिम्बाब्वे ने 23 रनों से अपने नाम किया था। स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री और स्पिन-फ्रेंडली कंडीशन के कारण टारगेट का पीछा करना आसान नहीं है।

भारतीय टीम जहां श्रीलंका में सिर्फ इस एक मुकाबले को खेलने के लिए पहुंची है, वहीं पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही है। उनके शुरुआती दो मैच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेले गए थे, जबकि प्रेमदासा स्टेडियम में वह पहली बार खेलने उतर रही है। अभी तक इस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें दो मुकाबले दिन के समय और एक मैच शाम के समय हुआ।

तीनों मैचों के परिणाम पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है, जिससे साफ पता चलता है कि यहां टारगेट का पीछा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20I के ओवरऑल रिकॉर्ड

आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20I के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां चेज करने वाली टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक इस स्टेडियम में 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 22 मैचों में विजयी रही है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 28 मैचों में जीत दर्ज की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन रहा है।

जितने वाली टीम सुपर-8 में पक्की जगह करेगी

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक ही ग्रुप-ए में हैं। दोनों ने इस वर्ल्ड कप में दो-दो मैच खेले हैं और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने मुंबई में यूएसए (USA) के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की। फिर भारतीय टीम दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीती। पाकिस्तान सभी मैच श्रीलंका में ही खेल रहा है। उसने पहले मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराया था और यूएसए को 32 रनों से हराया। आज जो भी टीम जीतती है तो वह टीम सुपर 8 स्टेज में अपनी सुरक्षित जगह पक्की कर लेगी।

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

 

मैच कहां देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के इस हाईवोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।

मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।

इसके अलावा, यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है। अन्य डीटीएच या केबल नेटवर्क पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *