IND vs NZ Final : टूट गए सारे रिकॉर्ड, जियोहॉटस्टार पर इतने करोड़ लोगों ने देखा Final, मैच खत्म होने के बाद भी मोबाइल से चिपके रहे फैंस

IND vs NZ Final : टूट गए सारे रिकॉर्ड, जियोहॉटस्टार पर इतने करोड़ लोगों ने देखा Final, मैच खत्म होने के बाद भी मोबाइल से चिपके रहे फैंस

IND vs NZ Final JioHotstar Viewership New Record : टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया चैंपियन रही. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर खिताब जीता और इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब एक लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने, लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा लोगों ने मोबाइल पर फाइनल को लाइव देखा, जिसके दम पर इंटरनेट की दुनिया में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. 8 मार्च की शाम जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा था, तब जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर दर्शकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए.

इस ऐतिहासिक महामुकाबले को रिकॉर्ड 82.10 करोड़ लोगों ने लाइव देखा, जो किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी व्यूअरशिप है. इससे पहले 2023 के टी20 विश्व कप फाइनल में सबसे ज्यादा 5.9 करोड़ की व्यूअरशिप दर्ज हुई थी. उस फाइनल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5.3 करोड़ लोगों ने देखा था. टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में हार मिली थी और खिताब जीतने का सपना टूट गया था. अब टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को 82 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा है.

हर बॉल के साथ जुड़ते गए लोग

फाइनल की एक-एक बॉल पर फैंस की नजर रही. जो लोग स्टेडियम में नहीं पहुंच सके, वो अपने-अपने मोबाइल से चिपके रहे. खिताबी भिड़ंत से पहले कार्यक्रम के दौरान जब सिंगर रिकी मार्टिन परफॉर्म कर रहे थे तब 2.1 करोड़ दर्शक देख रहे थे. फिर टॉस के दौरान यह संख्या बढ़कर 4.2 करोड़ हो गई. जब पहली बॉल डाली गई तो व्यूअरशिप 6.5 करोड़ तक पहुंच गई थी. इसके बाद जब टीम इंडिया की पारी समाप्त हुई तो 43.9 करोड़ लोग लाइव मैच देख रहे थे. खास बात ये रही कि इनिंग ब्रेक के दौरान 44.3 करोड़ दर्शक प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे. जब न्यूजीलैंड चेज करने उतरी तो दर्शकों का आंकड़ा बढ़कर 50.3 करोड़ हो गया था.

155 रनों के टारगेट का पीछा कर रही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट 19वें ओवर में गिरा, तब 74.5 करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे. जब मैच खत्म हुआ और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन हुआ, मतलब जब टीम इंडिया की जीत का जश्न चल रहा था, तब यह संख्या बढ़कर 82.1 करोड़ तक पहुंच गई, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले इतनी व्यूअरशिप किसी भी क्रिकेट मैच को ऑनलाइन नहीं मिली थी.

फाइनल का लेखा जोखा

फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 255 रन लगाए थे. जवाब में कीवी टीम 159 रनों पर सिमट गई और 96 रनों से मैच गंवा दिया. टीम इंडिया तीसरी बार (2007, 2024, 2026) टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही. खास बात ये रही कि टीम ने बैक टू बैक ट्रॉफी जीती और ऐसी पहली टीम भी बन गई, जिसने अपने घर पर खिताब जीता. 19 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *