IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली ने 25 रन बनाते ही रच दिया नया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी नहीं कहा जाता। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 25 रन बनाते ही विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए क्रिकेट इतिहास का एक और बेहद बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

India vs New Zealand LIVE Score, 1st ODI: India Struggle After Virat Kohli's Wicket, Go 5 Down In Chase vs NZ | Cricket News

बता दें कि रोहित शर्मा के 26 रन बनाकर आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने बेहद संयम और आत्मविश्वास के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। जैसे ही कोहली का स्कोर 25 रन तक पहुंचा, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ विराट यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ही कर पाए थे, लेकिन विराट कोहली ने इसे सबसे तेज पूरा कर इतिहास रच दिया।

सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

विराट कोहली ने यह ऐतिहासिक आंकड़ा अपनी 624वीं पारी में छुआ, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 28,000 रन पूरे करने के लिए 644 पारियां खेली थीं, जबकि कुमार संगकारा को इस मुकाम तक पहुंचने में 666 पारियां लगी थीं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली – 624 पारियां

सचिन तेंदुलकर – 644 पारियां

कुमार संगकारा – 666 पारियां

2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विराट कोहली लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में उनकी निरंतरता, फिटनेस और रिकॉर्ड तोड़ने की भूख उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। वनडे क्रिकेट में 53 शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट में हजारों रन बनाने वाले विराट अब आंकड़ों के मामले में भी क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल हो चुके हैं।

निशाने पर कुमार संगकारा का रिकॉर्ड

विराट कोहली अब कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से महज 42 रन दूर हैं। इतने रन बनाते ही कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल संगकारा के नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 28,016 रन दर्ज हैं। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 664 मैचों की 782 पारियों में 48.25 की औसत से 34,357 रन बनाए, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *