IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 रन का लक्ष्य, शतक से चूके डेरिल मिचेल, सिराज-राणा और प्रसिद्ध ने झटके 2-2 विकेट

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। अब भारत को मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए 301 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

India vs New Zealand - 1st Match - New Zealand tour of India, 2026 - The Tribune

बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 84 रनों का योगदान दिया। वहीं, सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉनवे ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका।

भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली।

पहले वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं:

भारत

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड

डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोक्स, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *