ChhattisgarhGovernmentPolitics

CG Morning News : CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक करेंगे बैठक, युकां के प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग… पढ़ें

CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने वाली है. कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी. साथ ही नए मुख्य सचिव की घोषणा हो सकती है. यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी.

मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम

सीएम विष्णु देव साय आज मंत्रालय में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. कैबिनेट बैठक से पहले वह मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे. वहीं विभागीय बैठक में भी शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 11.30 बजे मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. फिर शाम चार बजे उद्योग विभाग की बैठक होगी. इस दौरान विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. वहीं सीएम साय 5 बजे के बाद से अन्य कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त हो जाएंगे.

सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक करेंगे बैठक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश आज सांसदों के साथ चर्चा करेंगे. यह बैठक दोपहर 1:30 बजे रायपुर के डीआरएम कार्यालय में होगी, जिसमें यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. रायपुर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.

युकां के प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 1 बजे से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुरू होगी. इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव मौजूद रहेंगे. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, साथ ही युवा कांग्रेस के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button