BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics
CG News: सीएम विष्णुदेव साय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रख्यात फिल्मकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा. इस दौरान एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा. समारोह का आयोजन संचालनालय पुरातत्व परिसर में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा.
