BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

राजिम जयंती में शामिल होने रवाना हुए सीएम साय : साय बोले – मनरेगा में अब 125 दिन का मिलेगा रोजगार, हफ्तेभर में होगा भुगतान

राजिम जयंती में शामिल होने रवाना हुए सीएम : विष्णुदेव साय बोले – मनरेगा में अब 125 दिन का मिलेगा रोजगार, हफ्तेभर में होगा भुगतान

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मनरेगा मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य होगा। भुगतान में देरी होने पर मजदूरों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस योजना से किसानों को भी लाभ मिलेगा। बुवाई और कटाई के समय दो महीने तक ‘विकसित भारत–जी राम जी’ के तहत कार्य रहेगा। इस अवधि में मजदूर किसानों की खेती-किसानी में भी मदद कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए और श्रमिकों व किसानों दोनों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले।

सीएम विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे साहू समाज के आमंत्रण पर राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे को लेकर सीएम साय ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों से जुड़कर उनकी सहभागिता से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। राजिम माता जयंती जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से सामाजिक समरसता मजबूत होती है। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी रवान हुए।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button