BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics
कल मुख्यमंत्री निवास में लगेगा जनदर्शन, सीएम साय लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।