अफगानिस्तान में भूकंप से हाहाकार: मरने वालों की संख्या 509 पहुंची, 1500 से ज्यादा घायल, हजारों घर मिट्टी के ढेर में हो गए तब्दील, पढ़ें खबर

अफगानिस्तान में भूकंप से हाहाकार: मरने वालों की संख्या 509 पहुंची, 1500 से ज्यादा घायल, हजारों घर मिट्टी के ढेर में हो गए तब्दील, पढ़ें खबर

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने एक बार फिर तबाही मचाई है। रविवार रात 6.3 तीव्रता के आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। इससे तालिबान शासन वाले इस पर्वतीय देश अफगानिस्तान में हाहाकार मच गया है। भूकंप से अबकतक 509 लोगों की मौत हो चुकी है। 1500 से ज्यादा घायल हैं। हजारों घर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गए हैं। पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही है।

भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप की वजह से हजारों घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। न्यूज एजेंसी बीएनओ की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 509 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यूएस भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप जलालाबाद शहर से करीब 17 मील की दूरी पर आया। अगर जलालाबाद की बात करें तो यहां की आबादी करीब दो लाख है। यह राजधानी काबुल से 100 मील की दूरी पर है। जलालाबाद बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गरहार और कुनार प्रांत इसकी वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एक महीने में 5वी बार भूकंप

बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वीं बार भूकंप आया है. यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है। ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *