
विदेशों से किया इतने का कलेक्शन
वहीं, इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़ों की बात करें, तो विदेशों में भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने 12 दिनों में 634 करोड़ रुपये की कमाई किया और अब 13 दिनों में ये आकंड़ा 700 करोड़ के करीब जा पहुंचा है. फिल्म ने केवल ओवरसीज मार्केट से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अब इस फिल्म को इस वीकेंड फिल्म अवतार: फायर एंड एश (Avatar: Fire and Ash) से कड़ी टक्कर मिल सकती है.
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के स्टारकास्ट की बात करें तो ये काफी दमदार है. फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा सारा अर्जुन (Sara Arjun), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे कलाकार ने भी काम किया है. हर स्टार ने फिल्म में एक अलग ही जान डाला है. वही, ये फिल्म अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के लिए भी काफी लकी साबित हुई है.