Delhi Blast: ‘जिंदगी में ऐसा धमाका नहीं देखा…’ चश्मदीदों ने लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की आंखों देखी, अब तक 8 की मौत की पुष्टि, 24 घायल ; अमित शाह ने की IB चीफ से बात

Delhi Blast: ‘जिंदगी में ऐसा धमाका नहीं देखा…’ चश्मदीदों ने लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की आंखों देखी, अब तक 8 की मौत की पुष्टि, 24 घायल ; अमित शाह ने की IB चीफ से बात

New Delhi : दिल्ली के लाल किले के पास शनिवार को हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. धमाका इतना भीषण था कि आसपास की पांच से छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार अब तक इस धमाके में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मरने वालों के आंकड़े बढ़ सकते हैं जबकि 24 लोगों के घायल होने की खबर है. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ बताया जा रहा है. एनआईए की टीम मौके पर पहुँच चुकी हैं.

चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इमारतों की खिड़कियां तक खुल गईं. एक चश्मदीद ने बताया कि मैं अपनी दुकान में बैठा था, अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैं कुर्सी से गिर पड़ा. जिदगी में इतना भयानक धमाका कभी नहीं सुना.

पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित

यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर पहुँच चुकी हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. वहीं इस घटना के बाद पूरी दिल्ली और मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इसके साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. इस घटना के बाद मेट्रो गेट 4 बंद कर दिया गया है. खबर है कि, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धमाके को लेकर आईबी चीफ से जानकारी हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली पुलिस को मामले की जल्द जांच करने को कहा है.

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में फॉरेंसिक टीम जुट गई है. बताया जा रहा है कि इस धमाके के बाद पास की कई दुकानों के शीशे टूट गए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *