Vice President Election Result Live: उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया

Vice President Election Result Live: उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटो से हरा दिया है। बता दें कि, सीपी राधाकृष्णन को इस चुनाव में कुल 452 वोट मिले हैं जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 ही वोट हासिल हुए।

राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था. उनके चुने जाने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

शाम पांच बजे मतदान संपन्न

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

बता दें कि, कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे 15 वोट INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को मिले। खास बात रही कि चुनाव में BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। आज (मंगलवार) को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले. इसमें से 15 वोट अमान्य रहे. इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था.

ध्यान हो कि, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *