Chhattisgarh | ABVP की सदस्य्ता लेने से इंकार, छात्र की पिटाई, पीसीसी अध्यक्ष बैज ने 5 घंटे थाने में धरना देकर दर्ज कराई FIR

Chhattisgarh | ABVP की सदस्य्ता लेने से इंकार, छात्र की पिटाई, पीसीसी अध्यक्ष बैज ने 5 घंटे थाने में धरना देकर दर्ज कराई FIR

Chhattisgarh | Refusal to take membership of ABVP, student beaten, PCC President Baij staged a protest in the police station for 5 hours and lodged an FIR.

रायपुर। रविशंकर शुक्ला विश्व विद्यालय मे ABVP के कार्यकर्ताओ ने एक छात्र की बेदम पिटाई की। उसने भाजपा और ABVP की सदस्य्ता लेने से इंकार कर दिया था। इस बात का विरोध करने ज़ब NSUI के लोग गए तो पुलिस ने सत्तापक्ष के दबाव मे उलटे NSUI कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

जबकि ABVP के लोगो ने दो लोगो का सर फोड़ा था। उनके खिलाफ कोई FIR नहीं की जा रही थी। इस बात की जानकारी होने पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज देर रात सरस्वती नगर थाने पहुंच गए। पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग किया।

सरकार के दबाव मे पुलिस अधिकारी FIR दर्ज करने को तैयार नहीं थे, तब पीसीसी अध्यक्ष थाने मे 5 घंटे तक धरने मे बैठे रहे। उन्होंने ऐलान कर दिया कि ज़ब तक पीड़ित की FIR नहीं होगी वे धरने पर बैठे रहेंगे उन्होंने कहा की सर फूट गया है टांके लगे है पुलिस को रिपोर्ट नहीं लिखने दिया जा रहा तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज किया।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की सरकार के संरक्षण मे अराजक तत्व बेलगाम हो गए हैं। छात्रों को न्याय दिलाने थाने में धरना देना पड़ रहा हैं। पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी हैं। इसीलिए प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बेलगाम हो चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *