कांकेर. छत्तीसगढ़ बंद के बीच कांकेर जिले के आमाबेड़ा में फिर से विवाद हो गया है. धर्मांतरित महिला से मूल हिंदू धर्म में वापसी करने की बात कही गई. महिला के मना करने पर ग्रामीण भड़क गए. उन्होंने महिला के घर में जमकर तोड़फोड़ की. शांति बहाल होने के बाद फिर से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है.
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.