छत्तीसगढ़: अब किराना दुकानों में बिकने लगी शराब… आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़: अब किराना दुकानों में बिकने लगी शराब… आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

Chhattisgarh:आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई की है. आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर बुधवार 3 सितंबर को आबकारी वृत्त पंडरिया क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई.

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजाग (मध्यप्रदेश) निवासी सतीश कुमार साहू ग्राम तेलियापानी (थाना कुकदूर) में किराना दुकान चलाकर अवैध शराब बेच रहा है. छद्म खरीदार भेजकर पुष्टि के बाद आरोपी के मकान की तलाशी ली गई. तलाशी में 16 नग प्रिंस लेमन देशी शराब की बोतलें, कुल मात्रा 2.7 बल्क लीटर बरामद की गईं.शराब को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया गया और आरोपी सतीश साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)(ख), 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर एवं वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में की गई. इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके तथा आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम और अमर पिल्लै की विशेष भूमिका रही.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *