खबर का असर: छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, 30 दिन मेडिकल अवकाश और 27% वेतन वृद्धि सहित कई मांगों पर लगी मुहर

खबर का असर: छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, 30 दिन मेडिकल अवकाश और 27% वेतन वृद्धि सहित कई मांगों पर लगी मुहर

रायपुर। NHM कर्मचारियों की लगातार खबर प्रकाशित करने के बाद छत्तीसगढ़ के 16,000 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। स्वास्थ्य संचालक और NHM की MD डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया की अध्यक्षता में हुई राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की मांगों पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।

जानिए NHM कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी-

पारदर्शी कार्य मूल्यांकन (सीआर) व्यवस्था

बैठक में वार्षिक कार्य मूल्यांकन (सीआर) में पारदर्शिता लाने पर सहमति बनी। अब राज्य और जिला स्तर पर मिशन संचालक स्वीकारकर्ता अधिकारी होंगे, जहां अपील सुनवाई का अधिकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव को मिलेगा। जिला और विकासखंड स्तर पर, जहां स्वीकारकर्ता कलेक्टर या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे, वहां अपील मिशन संचालक के समक्ष होगी। अपीलीय अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी या सेवा समाप्ति के आदेश को मान्य या अमान्य करने का अधिकार होगा।

30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश

कर्मचारियों को दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में 30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश देने का निर्णय लिया गया, जिससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में राहत मिलेगी।

 

27% वेतन वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, जुलाई 2023 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 (1 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024) और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5% अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग की सहमति के बाद यह वेतन वृद्धि लागू होगी।

 

स्थानांतरण और मानव संसाधन नीति में संशोधन

स्थानांतरण नीति और मानव संसाधन नीति में आंशिक बदलाव के लिए राज्य स्तरीय समिति बनेगी, जो अन्य विभागों की नीतियों का अध्ययन कर नियमसंगत प्रस्ताव देगी।

 

10 लाख का कैशलेस चिकित्सा बीमा

कर्मचारियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ राज्य नोडल एजेंसी के माध्यम से मिलेगा।

 

‘खबर का असर’ ये हुआ कि मुहिम ने NHM कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाकर इन निर्णयों को हकीकत में बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *