Cg Weather Update | छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल ..

Cg Weather Update | छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल ..

Cg Weather Update | Clouds will rain again in Chhattisgarh..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश दो दिनों के लिए थम गई है। बारिश थमने से उमस बढ़ने लगी है। छह अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना रहेगी। इन दिनों प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति है। साथ ही गांव के सड़के पानी से लबालब भरी हुई है। आज सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पांच अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियां में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए बताया कि लगातार बारिश से अब दो दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि इस बीच हल्की मध्यम बारिश प्रदेश के अधिकांश जगहों में हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज सोमवार को राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

बीते दिनों रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश, प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक बारिश बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ स्टेशन में 21 सेमी दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *