CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में इजाफा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं.

बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

कहां रही सबसे ज्यादा गर्मी और कहां सबसे ज्यादा ठंड?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज किया गया और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान का हाल

स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) सापेक्ष आर्द्रता (08:30 am)
रायपुर 30.7°C 18.4°C 71%
बिलासपुर 29.5°C 18.4°C 73%
दुर्ग 30.8°C 13.6°C 87%
जगदलपुर 31.3°C 13.3°C 70%
पेण्ड्रारोड 26.6°C 14.8°C 92%

रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 5 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *