CG Weather : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, बस्तर में तेज हवा और बारिश के आसार

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 13 मार्च को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।

प्रदेश में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम प्रणाली

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड से होते हुए बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका स्थित है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

आज का पूर्वानुमान

आज प्रदेश में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

दो दिन बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा (40-50 केएमपीएच) और गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 12 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *