BreakingChhattisgarhGovernmentHEALTH DEPARTMENT

CG : AIIMS में बड़ा हादसा : तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक का नाम करण नायक बंजारा बताया जा रहा है. घटना से अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

AIIMS RAIPUR – College Kaka

शुरूआती जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से जुड़ी बिमारी का इलाज के लिए एम्स में भर्ती था. B ब्लॉक में बी4 वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार को करण की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे कई गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई. घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बताया जा रहा है कि यहां चोरी की भी घटनाएं होती हैं. मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजन, अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में पूछताछ कर रहा है. मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button