CG News : रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानी 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से बैठकों के दौर की शुरुआत करेंगे. शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा होगी. LWE (वामपंथी उग्रवाद) और संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी. शाम 5 बजे से 6.10 बजे तक अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
मुख्यमंत्री साय होंगे अहम बैठक में शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अहम बैठक में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से एक निजी होटल के लिए रवाना होंगे. निजी होटल में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे. इन बैठकों में नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी, साथ ही नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के समग्र विकास की रूपरेखा पर भी मंथन किया जाएगा. बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे. रात 9.30 बजे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.