CG News : BJP दफ्तर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं

CG News : BJP दफ्तर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं

CG Newsरायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों को बारी-बारी ठाकरे परिसर में बैठक समस्याएं सुनने और इसका समाधान करने के लिए कहा था. ऐसे में सबसे पहले 2024 में इसका प्रारंभ किया गया और मंत्री बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने लगे. एक बार प्रारंभ होने के बाद यह सहयोग केंद्र बंद हुआ तो कार्यकर्ता साल भर तक इसका इंतजार करते रहे. साल भर के इंतजार के बाद बीते साल इसको अक्टूबर में प्रारंभ किया गया तो यह महज दो सप्ताह चला और दीपावली को देखते इसको बंद कर दिया गया. दो सप्ताह में मंत्रियों के पास एक हजार से ज्यादा समस्याएं और मांगें आईं. इसमें से आधी समस्याओं का समाधान तत्काल कर दिया गया.

3 से 6 तक से मंत्री सुनेंगे समस्याएं

3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे. 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे. उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे. प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे. 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे. उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *