CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सोमवार की सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे. जहां वे दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन करेंगे. फिर शाम 5 बजे बैकुंठपुर, जिला कोरिया पहुंचेंगे. शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे. रात 9:40 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे.
भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक आज
भाजपा के संयुक्त मोर्चा की आज बड़ी बैठक होने वाली है. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे से प्रदेश भाजपा के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी. बैठक में मुख्यमंत्री साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे. सात मोर्चों के सैकड़ों पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. महिला, युवा, किसान, एसटी, एससी और ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि बैठक के लिए जुटेंगे. इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसमें पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूती पर फोकस रहने के आसार हैं.