CG News: आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM साय

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल, मोवा पहुंचेंगे और वहां आरक्षित रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे अस्पताल से निकलकर 12:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

सीएम विष्णु देव साय 1:10 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचने के बाद 1:20 बजे वहां से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत रहंगी, विकासखंड बिल्हा स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 3:50 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे 4:00 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचकर 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:30 बजे पुनः निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढापारा पहुंचेंगे और 7:35 बजे वहां से निकलकर 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *