रायपुर. छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक का नाम करण नायक बंजारा बताया जा रहा है. घटना से अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

शुरूआती जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से जुड़ी बिमारी का इलाज के लिए एम्स में भर्ती था. B ब्लॉक में बी4 वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार को करण की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे कई गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई. घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बताया जा रहा है कि यहां चोरी की भी घटनाएं होती हैं. मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजन, अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में पूछताछ कर रहा है. मामले की जांच जारी है.