BCCIBreakingCRICKETGameICCInternationalSports

IND vs NZ Toss Update : सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ Toss Update : सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs NZ Toss Update : भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले का आगाज हो गया है. पहला मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर यह पहला मेंस इंटरनेशनल मैच है. मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया नए साल 2026 का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं कीवी टीम को माइकल ब्रेसवेल लीड कर रहे हैं.

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड दोनों दमदार टीमें हैं. इन दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड भी दिलचस्प है. अब तक 120 मैच हुए हैं, जिनमें से में भारत ने 62 जबकि कीवी टीम ने 50 जीते हैं. 7 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला. 2014 में एक मैच टाई रहा था. भारत की सरजमीं पर दोनों देशों के बीच कुल 40 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 31 जबकि कीवी टीम ने 8 में बाजी मारी है. एक मैच अनरिजल्ट रहा था. इ दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं. मतलब जब भारत में सीरीज हुई तो टीम इंडिया चैंपियन बनी, वहीं न्यूजीलैंड में हुई तो कीवी टीम ने बाजी मारी.

कहां लाइव दिखेगा IND vs NZ का पहला वनडे?

अगर आप पहले वनडे को लाइव देखना चाहते हैं तो टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर जाना होगा. अगर मोबाइल में लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप ओपन करना होगा. मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा, क्योंकि आज यानी 11 जनवरी को वडोदरा में बारिश की कोई आशंका नहीं है. मौसम एकदम साफ है. दिन में धूप निकलेगी, जिससे मैच में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

भारत की प्लेइंग

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button