CG Hit And Run Case : गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

CG Hit & Run Case : जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन से बड़ी संख्या में लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूड़ांड़ में लोग गणेश प्रतिमा को नाचते-गाते विसर्जित करने गए थे, लेकिन लौटने के दौरान पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने वापस घर लौट रहे ग्रामीणों को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *