‘बर्मिंघम के बब्बर शेर’ : टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, CM साय ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई.

‘बर्मिंघम के बब्बर शेर’ : टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, CM साय ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई
रायपुर. बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. भारत की जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है.

सीएम साय ने एक्स पर लिखा है – “बर्मिंघम के बब्बर शेर” टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई. एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड को हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. यह जीत भारतीय क्रिकेट के जज्बे, धैर्य और कौशल की गवाही देती है. हर खिलाड़ी ने मैदान पर जो संघर्ष और समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है. टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *