Asia Cup 2025 से पहले भारतीय कप्तान सूर्या का बड़ा बयान, कहा- किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगी टीम, बताया जीत के लिए क्या है बेहद जरूरी

Asia Cup 2025 से पहले भारतीय कप्तान सूर्या का बड़ा बयान, कहा- किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगी टीम, बताया जीत के लिए क्या है बेहद जरूरी

Asia Cup 2025 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के रुख को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के लिए आक्रामक रवैया अपनाना बेहद जरूरी है और टीम किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगी।

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर आज एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने होंगे। वहीं, ग्रुप-ए में भारत और UAE की भिड़ंत 10 सितंबर को होगी। भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार 14 सितंबर को है, और सूर्यकुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस हाई-वोल्टेज मैच में उनकी टीम पूरी ताकत से उतरेगी।

आक्रामकता ही जीत की कुंजी – सूर्या

बता दें कि एशिया कप की पूर्वसंध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा कि मैदान पर आक्रामक रहना हमेशा जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अगर आप जीतना चाहते हैं, तो आक्रामक रवैया जरूरी है। टीम का माहौल सकारात्मक है और खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। सूर्या ने अच्छे प्रैक्टिस सेशंस का भी जिक्र किया और कहा कि एशिया कप की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना शानदार चुनौती होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *