
कुछ और नाम शेष हैं जिन्हें कराया जाएगा सरेंडर – विजय शर्मा
बड़े नक्सली कमांडर देवा के आत्मसमर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी बड़ा नक्सली था, जिसने सरेंडर किया है. देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर किया है, ऐसी सूचना मिली है. कुछ नाम और शेष हैं, जो निष्क्रिय है, उन्हें भी सरेंडर कराया जाएगा. मुख्य धारा से वो जुड़े, इसमें काम किया जा रहा है. बैंक की राशि, शादी-विवाह, खेती करें. इसकी व्यवस्था भी कराई जा रही है.
आत्मसमर्पण करने वाले टॉप माओवादी कमांडर
1. सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (किसनजी की पत्नी) CCM 13.09.25 हैदराबाद तेलंगाना
2. मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति PBM/CCM 14.10.25 गढ़चिरौली महाराष्ट्र
3. सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव CCM 17.10.25 जगदलपुर छत्तीसगढ़
4. पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना CCM 29.10.25 हैदराबाद तेलंगाना
5. रामदर मज्जी उर्फ सोमा CCM 08.12.25 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
6 .देवजी उर्फ तिरुपति पोलित ब्यूरो CCM 22.02.26 तेलंगाना