Asia Cup 2025 Schedule Update: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 सितंबर से शुरु होने जा रहे एशिया कप 2025 को कुछ ही दिन शेष है, लेकिन इस बीच टूर्नामेंट के शेड्यूल में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोजकों ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि फाइनल समेत 19 मैचों में से 18 मैच अब 6:30 PM गल्फ स्टैंडर्ड टाइम (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से शुरू होंगे। यह पहले निर्धारित समय से आधा घंटा लेट है।
मैच समय में क्यों हुआ बदलाव ?
बता दें कि सितंबर महीने में खाड़ी क्षेत्र में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है। देर शाम तक भी गर्मी बनी रहती है, जिससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, कई क्रिकेट बोर्डों ने मैचों को थोड़ा देर से शुरू करने का अनुरोध किया। यह प्रस्ताव प्रसारण कंपनियों को भेजा गया और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी।
यह बदलाव सभी डे-नाइट मैचों पर लागू होगा। हालांकि, एशिया कप का एकमात्र दिन का मैच अपने पुराने समय पर ही खेला जाएगा। यह मुकाबला 15 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में UAE और ओमान के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 के खिताब के लिए इन 8 टीमों के बीच होगी जंग
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर को अबू धाबी में होगा, जहां अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार आठ टीमें T20 फॉर्मेट में खिताब की दावेदारी में उतरेंगी, जिससे फैंस को रोचक मुकाबलों का मज़ा मिलेगा।
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, UAE
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग
इस साल होगा एशिया कप का 17वां संस्करण
एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए एशिया कप 2025 इस बार T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा। इसकी मेजबानी अधिकारिक रूप से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। फिलहाल, किस मैच का आयोजन किस वेन्यू पर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल
चरण दिनांक मुकाबला
ग्रुप स्टेज 9 सितंबर (मंगलवार) अफगानिस्तान vs हांगकांग
10 सितंबर (बुधवार) भारत vs UAE
11 सितंबर (गुरुवार) बांग्लादेश vs हांगकांग
12 सितंबर (शुक्रवार) पाकिस्तान vs ओमान
13 सितंबर (शनिवार) बांग्लादेश vs श्रीलंका
14 सितंबर (रविवार) भारत vs पाकिस्तान
15 सितंबर (सोमवार) श्रीलंका vs हांगकांग
16 सितंबर (मंगलवार) बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
17 सितंबर (बुधवार) पाकिस्तान vs UAE
18 सितंबर (गुरुवार) श्रीलंका vs अफगानिस्तान
19 सितंबर (शुक्रवार) भारत vs ओमान
सुपर 4 20 सितंबर (शनिवार) ग्रुप B क्वालीफायर 1 vs ग्रुप B क्वालीफायर 2
21 सितंबर (रविवार) ग्रुप A क्वालीफायर 1 vs ग्रुप A क्वालीफायर 2
23 सितंबर (मंगलवार) ग्रुप A क्वालीफायर 1 vs ग्रुप B क्वालीफायर 2
24 सितंबर (बुधवार) ग्रुप B क्वालीफायर 1 vs ग्रुप A क्वालीफायर 2
25 सितंबर (गुरुवार) ग्रुप A क्वालीफायर 2 vs ग्रुप B क्वालीफायर 2
26 सितंबर (शुक्रवार) ग्रुप A क्वालीफायर 1 vs ग्रुप B क्वालीफायर 1
फाइनल 28 सि
तंबर (रविवार) फाइनल मैच

