
अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा
बैठक में विमान दुर्घटना जांच के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी, जिसमें जांच प्रक्रिया, डेटा विश्लेषण, सुरक्षा मानक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं। जानकारों की मानें तो इस बैठक का महत्व इसलिए और बढ़ गया है क्योंकि कुछ महीने पहले ही एअर इंडिया का एक यात्री विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें 241 विमान यात्रियों के अलावा जिस भवन पर विमान गिरा वहां 19 आम नागरिकों की भी मौत हुई है।
इस पृष्ठभूमि में एपीएस-एआइजी की आगामी बैठक न केवल तकनीकी ज्ञान साझा करने का मंच बनेगी, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर दुर्घटना रोकथाम और जांच प्रणाली को और मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करेगी। भारत द्वारा पहली बार मेजबानी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश को क्षेत्रीय विमानन सुरक्षा नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करेगा। इसमें भाग लेने वाले देश अपनी-अपनी जांच एजेंसियों की सफलताओं और चुनौतियों को साझा करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय नागर विमान संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देशों के अनुपालन, ब्लैक बॉक्स विश्लेषण, मानवीय त्रुटि की जांच और तकनीकी खामियों की पहचान जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा। भारत सरकार इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक विमानन समुदाय को यह संदेश देना चाहती है कि वह सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।