एनीकट में नहाने के दौरान हादसा : गहरे पानी में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक की स्थिति गंभीर

एनीकट में नहाने के दौरान हादसा : गहरे पानी में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक की स्थिति गंभीर

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव में स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की नदी में डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

त्योहार के मौके पर चार दोस्त नदी में नहाने पहुंचे थे

दीपावली के त्योहार के दौरान बिलासपुर के दो युवक, भावेश और युगल प्रकाश अपने दोस्तों से मिलने सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम किरहुल आए थे। वहां से वे पास के ही एनीकेट में नहाने गए, जहां उनके साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ और तीन युवकों की मौत हो गई, जिनमें दो युवक सगे भाई थे।

युवक ने एनीकेट में बने पत्थर को पकड़ बचाई जान

नहाने के दौरान बहे युवकों में से एक युवक युगल प्रकाश साहू ने बहाव के दौरान एनीकट के पत्थर को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं ग्रामीणों व सिमगा पुलिस की मदद से युवक को बाहर निकाला गया उसे भी चोट लगी थी जिसे देखते हुए उसे तत्काल हास्पिटल भेजा गया जहां ईलाज जारी है।

घटना के संबंध में एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चारों युवक नहाने के लिए नदी में बने एनीकेट में गये थे इसी दौरान पानी के तेज बहाव में नियंत्रण खो दिए जिसमें तीन युवक गहराई में समा गए व चौथा युवक एनीकट के बीच की दीवार से लंबे समय तक चिपककर बैठा रहा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनते ही रस्सियों और डंडों की मदद से युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और युवक को बाहर निकाल जान बचाई वहीं रात होने से तीन युवक नहीं मिले जिनकी आज फिर खोजबीन की गई जिसके बाद तीनों युवकों का शव आज दोपहर में बरामद हुआ।

मृतक युवकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान हो चुकी है, जो इस प्रकार है-

भावेश साहू, पिता संतराम साहू, निवासी तारबाहर, बिलासपुर
मुकेश साहू, पिता मानसिंह साहू, निवासी करहुल
दुलेश्वर साहू, पिता मानसिंह साहू, निवासी करहुल

बचा हुआ युवक युगल प्रकाश साहू, तारबाहर बिलासपुर जिले का निवासी है।

नदी में इस समय पानी का स्तर सामान्य से अधिक है, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि एनीकट के आसपास कोई सुरक्षा बैरियर या चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *