November 22, 2026

CG Weather : अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! घने कोहरे के आगोश में राजधानी

0

CG Weather : रायपुर. बंगाल की खाड़ी से आए तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह बदल गया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई. रविवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस बीच रायपुर समेत कई जगहों पर सुबह और रात के वक्त घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट आ सकती है. यानी नवंबर के आखिरी दिनों में लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास होने लगेगा. आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

मौसम के इस बदलाव के बीच बाकी प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर संभाग के एक-दो जगहों पर भारी बारिश हुई. बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई है. अब बारिश की बारिश कम होने के बाद तापमान में गिरावट ठंड को और बढ़ा सकती है.

रायपुर में छाया कोहरा

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां भी मौसम का मिजाज बाकी बदला हुआ है. 21 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और रात के वक्त घने कोहरे का असर रहा. यही स्थिति रविवार सुबह भी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान बादलों से घिरा रहने और बारिश होने की संभावना बताई गई है.

बिलासपुर के भैसमा में सबसे ज्यादा 9 सेमी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर के भैसमा में सबसे ज्यादा 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त दरपाली में 8 सेंटीमीटर, बिलासपुर, करतला और कोरबा में 7-7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. दरी और पचपेड़ी में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई.

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 21 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. इससे संकुचित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियों के पीछे इसी मौसमी प्रणाली का असर है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed